फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में छेड़छाड़ करना शोहदों को पड़ा भारी, महिलाओं ने कर दिया ये हाल

Wed, 09 May 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
ट्रेन में महिलाओं से छेड़छाड़ महंगी पड़ी और चारबाग रेलवे स्टेशन पर महिलाओं ने शोहदों की जमकर धुनाई कर दी। महिलाओं ने चप्पलों से शोहदों को पीटा।
विज्ञापन

2 of 6
डेमो
हालांकि युवक खुद को छुड़ाकर भाग निकले। अच्छी खासी भीड़ जुट गई, लेकिन जीआरपी-आरपीएफ को भनक तक नहीं लगी। पता तब चला जब वीडियो वायरल हुआ। अब खानापूर्ति करने को सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही। 
विज्ञापन

3 of 6
mobile
घटना मंगलवार दोपहर की है। मुसाफिर खाना से उन्नाव जा रही महिलाओं से दो युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। पहले तो महिलाएं चुप रहीं, लेकिन शोहदों की हरकतें बढ़ने लगीं, वे महिलाओं से मोबाइल नंबर मांगने लगे। महिलाओं ने विरोध किया, पर वे नहीं माने।

4 of 6
डेमो
जैसे ही ट्रेेन चारबाग स्टेशन पहुंची, महिलाओं ने शोहदों को ट्रेन से नीचे घसीटा और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ने लगी। महिलाएं जीआरपी व आरपीएफ को सूचित करती, इससे पहले ही शोहदे फरार हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : डेमो
इस मामले के बाबत चारबाग रेलवे स्टेशन डायरेक्टर सुदीप सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ है। जानकारी जीआरपी से मिली है। प्रथमदृष्टया वीडियो चारबाग का नहीं लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
जीआरपी इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह ने कहाकि किसी भी महिला यात्री की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आरपीएफ  इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार राणा ने बताया कि प्लेटफार्म पर किसी भी बीट स्टाफ  ने मारपीट की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें