फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलएलबी छात्र ने सहपाठियों पर लगाया अपहरण के प्रयास का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के मल्हौर स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के एलएलबी छात्र आयुष भदौरिया ने सहपाठियों पर उनके अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले में बुधवार को चिनहट पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर के जरिये आयुष ने बताया कि सात सितंबर को वह यूनिवर्सिटी के कक्ष में बैठे थे। आरोप है कि इस बीच वहां सहपाठी अजय यादव किसी बात को लेकर उनसे बहस करने लगा। विरोध पर आरोपी ने बाहर देख लेने की धमकी दी और वहां से चला गया। पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन सुबह वह यूनिवर्सिटी से बाहर निकले तो अजय, शुभ जायसवाल, सार्थक यदुवंशी, अमान खान, लक्ष्य दीक्षित, तुषार दीक्षित व लकी यादव ने उन्हें घेर लिया और फिर धमकाना शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर आरोपी चले गए। आरोप है कि कुछ देर बार अजय उन्हीं साथियों के साथ एसयूवी से दोबारा यूनिवर्सिटी के पास पहुंचा। अजय उनकी कमर पर पिस्टल लगाकर जबरन एसयूवी में बैठाने लगा। किसी तरह उन्होंने खुद को बचाया और यूनिवर्सिटी में घुस गए। पीड़ित ने अगले दिन चिनहट पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की विवेचना दरोगा विकास कुमार दुबे कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं। फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें