फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवा संसद में छात्राओं ने लगाए अभद्रता व छेड़छाड़ के आरोप

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के एपी सेन सभागार में बुधवार को युवा संसद का आयोजन किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में कई छात्राओं ने उनके साथ अभद्रता, बैड टच और गाली-गलौज किए जाने के आरोप लगाए हैं। पूरे मामले की कुलपति और रजिस्ट्रार से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है जिसके बाद मामले की जांच प्रॉक्टर को सौंपते हुए रिपोर्ट मांगी गई है। युवराष्ट्र नामक एक संगठन की ओर से विश्वविद्यालय में बुधवार को यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया था। इसके लिए विश्वविद्यालय का एपी सेन सभागार बुक किया गया था, जिसमें विवि के सभी छात्रावासों और शहर के अन्य कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मामला उस समय गंभीर हो गया जब कार्यक्रम के समापन के समय पुरस्कार वितरण हो रहा था। इस दौरान एक पक्ष ने घोषित किए गए परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाया जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। इसमें कुछ छात्राओं ने कपड़े फाड़ने, गलत नीयत से छूने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। इसके बाद मामला गंभीर हो गया। पीड़ित छात्राओं ने रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर कार्रवाई के लिए लिखित रूप से शिकायत की है। कुलसचिव भावना मिश्रा के अनुसार यह प्रकरण बेहद संवेदनशील और गंभीर है। प्रॉक्टर को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें