फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटीः पीजी में लिखित, एलएलबी में बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी प्रवेश परीक्षा

Mon, 22 Apr 2019 04:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख शनिवार को समाप्त हो गई। पीजी पाठ्यक्रमों के लिए करीब 10 हजार 500 आवेदन फॉर्म आए हैं। परास्नातक के सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


सामान्य परास्नातक  पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा लिखित परीक्षा प्रणाली के आधार पर होगी। एलएलबी की प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित होगी तथा आर्ट्स कॉलेज के पाठ्यक्रमों में दाखिला लिखित, प्रयोगात्मक और साक्षात्कार तीनों में मिले नंबरों के आधार पर दिया जाएगा। सभी की परीक्षा अवधि भी अलग-अलग है।

विवि में परास्नातक आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हुई थी। बिना विलंब शुल्क आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल तथा एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल तक चली। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल आवेदन 10 हजार 500 से ज्यादा हैं।
विज्ञापन


अंतिम संख्या सोमवार को बैंक से फीस की स्थिति साफ होने के बाद जारी होगी। परास्नातक प्रवेश परीक्षा का आयोजन आठ मई से 15 मई के बीच होना है। इसके आधार पर दाखिला दिया जाना है। प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 20 जून को और काउंसलिंग 24 जून से होगी।

Trending Videos

परास्नातक पाठ्यक्रम : 75 अंकों की प्रवेश परीक्षा

डेमो
सामान्य परास्नातक पाठ्यक्रम- एमए, एमएससी और एमकॉम में दाखिले की प्रवेश परीक्षा 75 अंकों की लिखित परीक्षा प्रणाली पर होगी। इसका सिलेबस लविवि के स्नातक पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। अभ्यर्थी को जिस विषय के परास्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला चाहिए उसे उसी विषय के स्नातक सिलेबस से तैयारी करनी चाहिए।

परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें तीन भाग होंगे। पहले भाग में पांच-पांच नंबर के पांच सवाल होंगे। सभी सवाल अनिवार्य होंगे तथा अभ्यर्थी को इनका जवाब 50-50 शब्दों में देना होगा। दूसरे भाग में 15-15 नंबर के तीन सवाल होंगे। इसमें से अभ्यर्थी को किसी दो का जवाब 150-150 शब्दों में देना होगा। तीसरे भाग में 20-20 नंबर के दो सवाल होंगे तथा अभ्यर्थी को किसी एक जवाब 300 शब्दों में देना होगा।

एलएलबी : माइन मार्किंग भी होगी
एलएलबी में दाखिले के लिए अभ्यर्थी को बहुविकल्पीय सवाल आधारित प्रवेश परीक्षा देनी होगी। अभ्यर्थी को 90 मिनट में 100 बहुविकल्पीय सवालों का जवाब देना होगा। हर सवाल चार नंबर का होगा और गलत जवाब पर एक नंबर काटा जाएगा। प्रवेश परीक्षा में चार प्रकार  के 1-भारतीय नीति: संरचना और कार्य, 2- सामान्य अध्ययन, 3- लॉजिकल एप्टीट्यूड और 4-मेंटल एबिलिट, पर आधारित सवाल होंगे।
विज्ञापन

मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स : साक्षात्कार भी होगा

डेमो
मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स में परीक्षा तीन भागों में होगी। पहले भाग में 100 नंबर की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। इसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित होगा। 100 नंबर की लिखित परीक्षा में दो भाग होंगे। पहले भाग में शॉर्ट आंसर तथा दूसरे में दीर्घ उत्तरीय सवाल होंगे। दीर्घ उत्तरीय सवालों का जवाब अभ्यर्थी को एमवीए के जिस भाग में वे दाखिला चाहते हैं, उसके हिसाब से देना होगा। इसके बाद 100 नंबर साक्षात्कार के लिए निर्धारित होंगे।

26 पाठ्यक्रमों के लिए 10 प्रश्नपत्र
लविवि ने इस साल आवेदन से लेकर प्रवेश परीक्षा में कई पाठ्यक्रमों को एक साथ जोड़ा है। इस तरह से कुल मिलाकर 26 पाठ्यक्रमों के लिए 10 प्रश्नपत्र होंगे। इनका ब्योरा दिया जा रहा है। इन विषयों का कॉमन पेपर होगा। इसके बाद काउंसलिंग के समय मेरिट के आधार पर विषय आवंटित कर दिए जाएंगे।

इनका होगा कॉमन पेपर :
- एमएससी केमिस्ट्री और फॉर्मास्युटिकल केमिस्ट्री
- एमएससी बॉटनी, प्लांट साइंस और एमएससी माइक्रोबायोलॉजी
- एमएससी फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी
- एमएससी स्टैट, एमएससी बायोस्टैट, एमए स्टैट और एमए बायोस्टैट
- एमए एमआईएच, एमए कंपोजिट हिस्ट्री, एमए वेस्टर्न हिस्ट्री
- एमए सोश्योलॉजी, एमए वूमेन स्टडीज
- मास्टर इन सोशल वर्क, क्रिमिनोलॉजी एंड क्रिमिनल जस्टिस, पॉपुलेशन एजूकेशन एंड रूरल डेवपलमेंट
- एमएससी एंथ्रोपोलॉजी और एमए एंथ्रोपोलॉजी
- एमएससी इंन फॉरेंसिक साइंस और एमए फॉरेंसिक साइंस
- एमएससी मैथ्स और एमए मैथ्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें