फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: 20 साल बाद जागा एलडीए, फ्लैटों में होटल बनाने पर जारी किया नोटिस

Tue, 13 Dec 2022 01:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एलडीए ने फ्लैटों में होटल शुरू करने को लेकर नोटिस जारी किया है। जिस पर कारोबारियों ने आपत्ति जताते हुए एलडीए सचिव से मुलाकात की है।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलडीए ने चारबाग स्थित गुरुनानक मार्केट के फ्लैटों में होटल बनाने के मामले में 20 साल बाद कार्रवाई की है। नोटिस के विरोध में सोमवार को लखनऊ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कारोबारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एलडीए सचिव पवन कुमार गंगवार से मिला और उन्हें अपनी पीड़ा सुनाई।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने सचिव को बताया कि पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को वर्ष 1950 में जीविका चलाने के लिए गुरुनानक मार्केट में दुकानें दी गई थीं। यहां 200 दुकान एवं 48 फ्लैट हैं। कारोबारियों के परिवार बढ़े तो फ्लैट को ही होटल का रूप देकर व्यवसाय करने लगे।

ये भी पढ़ें - मीटर सुस्त कराने वालों को मोटे जुर्माना का करंट लगाने की तैयारी, उपभोक्ताओं के मीटर की होगी जांच
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती ने भारत चीन के बीच तवांग में संघर्ष पर जताई चिंता, बोलीं- इस पर तुरंत काबू पाना जरूरी
विज्ञापन


मानचित्र बगैर निर्माण कैसे
जोन छह के विहित प्राधिकारी राम शंकर ने नोटिस में पूछा है कि फ्लैट में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए होटल का निर्माण कैसे कर लिया गया। एलडीए के इस सवाल का जवाब किसी कारोबारी के पास नहीं है।

27 व्यापारियों को नोटिस
जोन छह के प्रवर्तन प्रभारी - राम शंकर चारबाग में अवैध रुप से जितने भी होटल बने हैं, उनको पहले ही नोटिस जारी हो चुके हैं। गुरुनानक मार्केट के 27 लोग बचे थे, जिनको धारा-27 के तहत फ्लैट में बिना मानचित्र के होटल बनाए जाने का नोटिस जारी किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें