फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: घर बैठे करें पार्सल बुकिंग, गंतव्य तक पहुंचाएगा रेलवे, जल्द ही जारी होगा एप

Tue, 13 Dec 2022 02:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो नीरज ‘अम्बुज’, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रेलवे और डाक विभाग ने तैयार किया ज्वॉइंट पार्सल प्रोडक्ट सिस्टम विकसित किया है। अब डाक विभाग आपके घर से रेलवे स्टेशन तक पार्सल ले जाएगा जिसे गंतव्य तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन से पार्सल भिजवाने के लिए अब आपको रेलवे स्टेशन जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे इसकी ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। रेलवे व डाक विभाग ने ज्वॉइंट पार्सल प्रोडक्ट सिस्टम विकसित किया है, जिसके तहत डाक विभाग घरों से पार्सल एकत्र करेगा और रेलवे उसे गंतव्य तक पहुंचाएगा।

विज्ञापन


इसे लेकर वाराणसी में हुआ ट्रायल सफल रहा है। मंगलवार को रेलवे बोर्ड, उत्तर, पूर्वोत्तर, उत्तर मध्य रेलवे व डाक विभाग के आला अफसर आरडीएसओ में विचार-विमर्श कर इस योजना पर अंतिम मुहर लगाएंगे। बैठक में रेलवे व डाक विभाग की ज्वॉइंट वेबसाइट बनाने को लेकर मंथन होगा। इतना ही नहीं भविष्य में उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए एप भी विकसित किया जाएगा, जिससे पार्सलों की बुकिंग बेहद आसान हो जाएगी। इस सुविधा के एवज में उपभोक्ताओं से मामूली सर्विस चार्ज लिया जाएगा। बैठक में पार्सल के रेट, टाइमिंग, रिसीविंग व डिलीवरी सहित अन्य मुद्दों पर मंथन होगा। 

ये भी पढ़ें - नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना पर लगी रोक जारी, राज्य सरकार ने एक और दिन का मांगा समय
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मीटर सुस्त कराने वालों को मोटे जुर्माना का करंट लगाने की तैयारी, उपभोक्ताओं के मीटर की होगी जांच


सफल रहा ताप्तीगंगा में हुआ ट्रायल 
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम फ्रेट राहुल ने बताया कि ज्वॉइंट पार्सल प्रोडक्ट सिस्टम पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। रेलवे अफसरों ने वाराणसी स्टेशन पर छपरा से सूरत के बीच चलने वाली ताप्तीगंगा एक्सप्रेस में इस ज्वॉइंट पार्सल प्रोडक्ट सिस्टम का ट्रायल किया है। पार्सल बुकिंग के बाद आइटम पर डाक विभाग की ओर से बारकोड लगाया जाएगा। इससे उपभोक्ता अपने सामान की लाइव लोकेशन आसानी से जान सकेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें