फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिकॉर्डः एक दिन में 7047 ने डिजी यात्रा से की विमान यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। डिजी यात्रा के जरिए विमानों में सफर करने वालों का नया रिकॉर्ड लखनऊ एयरपोर्ट पर बना है। बीती 18 अगस्त को 17 हजार यात्रियों ने एयरपोर्ट से सफर किया, जिसमें 7047 ने डिजी यात्रा का विकल्प चुना। यह 41 प्रतिशत है। यह एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। डिजी यात्रा हवाई यात्रा को आसान और पेपरलेस बनाने की पहल है।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय पर ‘डिजी यात्रा’ के जरिए भी पैसेंजर सफर करते हैं। डिजी यात्रा का विकल्प चुनने वाले यात्रियों की यह संख्या घरेलू उड़ानों की है। अन्तरराष्ट्रीय फ्लाइटों के लिए डिजी यात्रा की सुविधा अभी नहीं है। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक मुख्य रूप से जिन यात्रियों को विमान में सवार होना होता है, उनके लिए डिजी यात्रा का विकल्प रहता है। सात हजार से अधिक मुसाफिरों ने डिजी यात्रा का विकल्प चुना। डिजी यात्रा सुविधा का उपयोग करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट में प्रवेश करने के लिए न तो टिकट दिखाना पड़ता है, न ही अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज दिखाने होते हैं। यह सेवा यात्रियों को एक अलग प्रवेश द्वार से एयरपोर्ट में प्रवेश की सुविधा देती है। इसके बाद यात्रियों का चेहरा ही उनकी पहचान बन जाता है। इस तकनीक से सुरक्षा जांच व बोर्डिंग प्रक्रिया तीव्र हो जाती है, जिससे पैसेंजरों का समय बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रही यात्रियों की संख्या
लखनऊ एयरपोर्ट पर रनवे मरम्मत कार्य की वजह से दिन में रनवे बंद रहता था, लेकिन इस कार्य के पूरे होने के बाद पुरानी विमान सेवाओं को बहाल किया जा रहा है। हाल के दिनों में 12 फ्लाइटें बहाल हुई हैं। ऐसे में यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें