फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के खाने में छिपकली से छात्र की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप होटल जा रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें, खाने में छिपकली से छात्र की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

आशियाना थाना क्षेत्र में रविवार को एक होटल में परोसे गए खाने में छिपकली निकलने से हड़कंप मच गया। विषाक्त भोजन से एक छात्र की हालत बिगड़ गई।
पुलिस ने उसे अस्पताल भेजने के साथ खाद्य विभाग की टीम बुलाई। खाने का नमूना सील करके जांच को भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने बताया कि शहीद पथ के निकट मैपल डेलाइट होटल के कमरा नंबर 203 में गोंडा निवासी अभिषेक तिवारी लखनऊ में आईटीआई के छात्र अपने दोस्त आकाश के साथ ठहरा था।
आकाश ने शाम को खाना मंगाया। होटल का खाना खाते समय आकाश को छिपकली का पिछला अंग नजर आया। उसे उल्टी होने लगी। हालत बिगड़ती देख अभिषेक ने रिसेप्शन पर शिकायत की।
विज्ञापन

कर्मचारी से नोकझोंक के दौरान उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। पुलिस टीम ने आकाश को लोकबंधु अस्पताल भेजने के साथ खाद्य विभाग को सूचना दी।
एफएसडीए की टीम मौके पर पहुंची। खाने का नमूना सील कर जांच के लिए भेजा गया है। होटल संचालक व प्रबंधक ने परोसे गए भोजन में छिपकली की बात से इन्कार किया।
अभिषेक ने मामले को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर एफएसडीए के डीओ एसएसएच आब्दी व सीएफएसओ एसके मिश्रा ने बताया कि होटल व रसोई से भोजन के नमूने को सील किया गया है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर आकाश व अभिषेक को शांत कराया। गौरतलब है कि बीते दिनों गोमतीनगर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में खाने में कीड़ा मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें