फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की गोद से मासूम को छीन ले गया पिता, पुलिस के चक्कर काट रही मां

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की गोद से मासूम को छीन ले गया, पुलिस के चक्कर काट रही पीड़िता
विज्ञापन

पारा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दवा लेने निकली पत्नी को रास्ते में रोका और उसकी गोद से मासूम बच्ची को छीन ले गया।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। न्यायालय बाल कल्याण समिति ने तलब किया, लेकिन आरोपी नहीं पहुंचा।
आदेश की अवहेलना पर समिति की सख्ती पर पुलिस ने गैर जिलों में भी दबिश दी, लेकिन डेढ़ महीने महीने बाद भी बच्ची को नहीं ढूंढ पाई। थाने व कचहरी के चक्कर काट रही मां ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
पारा थाने के प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह ने बताया कि सागर विहार कॉलोनी स्थित मायके में रह रही दीपिका शर्मा दो जून को देर शाम अपनी 3 वर्ष छह माह की बच्ची प्रांजल को साथ लेकर दवा लेने निकली थीं।
विज्ञापन

रास्ते में पति पारुल शर्मा ने भाई अमित व मां कुसुम की मदद से दीपिका को रोका। आरोप है कि बातचीत के दौरान पारुल व अमित ने दीपिका से प्रांजल को छीना और भाग निकले।
काफी देर तक न लौटने पर दीपिका अपनी बेटी को लेने बाजार खाला क्षेत्र में स्थित ससुराल पहुंची, लेकिन वहां से भगा दी गई।
अगले दिन तक बेटी का कुछ पता न चलने पर उसने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस टीम पारुल के घर पहुंची, लेकिन वह बच्ची को लेकर भूमिगत हो चुका था।
इस प्रकरण में न्यायालय बाल कल्याण समिति ने 13 जून को दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर 19 जून को बच्ची समेत तलब किया।
आरोपी प्रांजल शर्मा बच्ची को लेकर नहीं पहुंचा। आदेश की अवहेलना पर समिति ने बाजार खाला और पारा थाने के प्रभारी निरीक्षक को पारुल शर्मा को बच्ची समेत उपस्थित कराने और हीलाहवाली पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए।
प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस ने टीम ने लखनऊ ही नहीं अन्य जिलों में पारुल शर्मा के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और अन्य तरीकों से तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
मासूम बच्ची के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही दीपिका ने अब मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। उसका कहना है कि 25 जनवरी 2014 को पारुल शर्मा से उसकी शादी हुई थी। कुछ दिनों बाद दहेज की खातिर प्रताड़ित किया जाने लगा। बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों के तेवर और भी बिगड़ गए। उन्होंने तीन अप्रैल को पिटाई की और अगले दिन दीपिका अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें