फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIVE: क्या हो रहा है लखनऊ में, जानें एक क्लिक पर

Thu, 20 Feb 2014 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग में तबादला- परिवहन विभाग में 16 क्षेत्रिय सहायक प्रबंधकों का तबादला हुआ। यह सूचना मुकेश कुमार मेश्राम ने दी।
विज्ञापन

समय- 3 PM

शहर में भीषण जाम- अभी-अभी मिल रही सूचना के मुताबिक ग्राम सेवक भी विधान भवन कूच कर रहे हैं, जिससे बुरी तरह जाम लग गया है। ट्रैफिक डायवर्जन किया जा रहा है।
समय- 1.30 PM

चेन स्नैचिंग- मड़ियांव में एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हुई। हालांकि बहादुर महिला ने चेन बचाते हुए बाइक सवार बदमाशों को दौड़ा लिया, डरे हुए बदमाशों ने बाइक तेज की लेकिन बाइक फिसल गई और वे बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

समय- 1.00 PM

विधान भवन का घेराव- आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने विधान भवन का घेराव किया है। करीब 5 हजार से भी ऊपर की संख्या में आई इन कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित करे और उनका मानदेय 10000 किया जाए। घेराव से हजरतगंज, कैसरबाग, बर्लिग्टन का रास्ता जाम हो चुका है।
विज्ञापन

समय- 12 PM

बस पलटी- अलीगंज थानाक्षेत्र में नेहरू वाटिका के पास एक बस पलट गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
समय- 11 AM

गांव से बाहर मिली लाश- बंथरा में गांव के बाहर एक 22 साल के युवक के साथ एक 16 साल की लड़की की लाश मिली है। लड़के की आज बारात जानी थी। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर मौजूद है। पूरी खबर, यहां पर।
समय- सुबह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें