दुर्घटना: मलिहाबाद में हुए सड़क हादसे के चलते एक दंपती की मौत हो गई। खबर है कि बाइक सवार दंपती को एक रोडवेज बस ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
समय: 4 PM
हत्या: काकोरी के दुबग्गा में प्लॉटिंग के दौरान हुए विवाद में हाजी कॉलोनी में हाजी कमाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, वहीं दो लोग जख्मी हो गए हैं। घटना से पूरी इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
समय: 3:30 PM
तबादले- अखिलेश यादव ने चुनाव की अधिसूचना आने के ठीक पहले नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
समय: 3 PM
प्रियंका चोपड़ा लखनऊ में- पेप्सी के नए उत्पाद की लॉन्चिंग में लखनऊ आईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कहा, मैं यूपी की बेटी हूं और लखनऊ की दीवानी हूं।
समय: 2.30 PM
आत्मदाह की कोशिश- गौतमपल्ली में सीएम आवस के पास आत्मदाह करने का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
समय: 2.30 PM
शेरों की खबर: खबर आ रही है कि सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर जन्तु उद्यान मंत्री डॉ. एसपी यादव चिड़ियाघर में गुजरात से आए लॉयन सफारी के शेरों का हालचाल लेने पहुंचे हैं।
समय: 11:50 AM
दुर्घटना: आज सुबह काकोरी में अंधे की चौकी के पास बिजली का तार टूट कर ट्रक पर गिर गिया। इसमें एक युवक के मारे जाने की खबर है।
समय: 10 AM