फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर

Fri, 07 Feb 2014 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तबादले- मुकेश कुमार मेश्राम ने 10 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों की तैनाती में फेरबदल किया है। इसमें मेरठ से लेकर इलाहाबाद तक के प्रबंधक शामिल हैं।
विज्ञापन

समय- 4PM

सपा की प्रेस कांफ्रेंस- सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव सपा मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस मुनाफा-नुकसान देखकर निर्णय लेती है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार ने दंगाईयों के खिलाफ कार्रवाई की है। कांग्रेस से समर्थन वापस लिए जाने से उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव होने में दो महीने बचे हैं, अब क्या समर्थन वापस लेना।
समय- 3PM

नहीं होगी भाजपा की रैली- कांशीराम स्मृति उपवन में भाजपा की रैली नहीं होगी। लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राजनीति से प्रेरित से होकर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

समय- 2PM

दलित उत्सव- तीन दिवसीय दलित उत्सव का उद्घाटन हुआ। पहले दिन इस आयोजन में शामिल हुए साहित्यकारों ने वर्ण व्यवस्था पर कटाक्ष किया। इस दौरान वीरेंद्र यादव, प्रो.काली चरण सनेही, सूरज बहादुर थापा समेत और भी कई साहित्यकार मौजूद रहे।
विज्ञापन

समय- 11 PM

कार्यशाला- छतर मंजिल परिसर को संरक्षित करने और इसे पर्यटन केंद्र के तौर पर स्थापित करने के उद्देश्य से उप्र पुरातत्व निदेशालय की कार्यशाला हो रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मौके पर टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर टूरिज्म बढ़ेगा, तो विकास का रास्ता खुलेगा। उन्होंने नदियों पर भी काम करने की बात कही।
समय- सुबह से
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें