फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर

Sat, 01 Feb 2014 06:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध: छात्रा को अगवाकर तेजाब से जलाया, गंभीर हालत में भर्ती: सरोजनीनगर निवासी 11वीं की छात्रा है, कोचिंग पढ़ने गई थी, चचेरा मामा इंडिका से ले गया था, झुलसी हुई शहीद पथ पर रमाबाई चौकी पर फेंक गया।
विज्ञापन

समय: 5:50 PM

सफर हुआ और महंगा- राजधानी में सिटी बस, ऑटो, टैंपो का किराया बढ़ा दिया गया है। हालांकि किराया सूची बाद में जारी की जाएगी। सिटी बस का किराया 22 पैसे प्रति किमी प्रति सीट और ऑटो में 96 पैसे प्रति किमी प्रति सीट बढ़ाया गया है।
समय- 2.45 PM

वेटलैंड डे कल- प्रदेश का बायो-डायवर्सटी बोर्ड रविवार को रीजनल साइंस सिटी में वेटलैंड डे मनाएगा। हर साल दो फरवरी को वेटलैंड मनाया जाता है।
समय- 2.30 PM

तेंदुए का मिला शव- लखनऊ से सटे जिले बहराइच के कर्तनियाघाट के निशनगढ़ रेंज के छपरिया गांव के निकट तेंदुए के शावक का शव मिला है। भूख और ठंड की वजह से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वनाधिकारी मौके पर रवाना हो गए है।
विज्ञापन

समय- 2 PM

यूपी पुलिस: लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की खबर आ रही है। सूचना मिल रही है कि राजधानी के 100 से ज्यादा सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिया गया है। इसके अलावा, एडीशनल एसपी के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

समय: 1 PM

पानी पर हंगामा- थानाक्षेत्र गुडंबा में जल निगम के जेई और एसडीओ को लोगों ने बंधक बनाया। लोग पानी न आने से परेशान आक्रोशित हैं।
समय- 11.30 AM
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें