फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्य, संस्कृति और कला का होगा समागम

Sun, 01 Dec 2013 11:37 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, शोभा डे, मुजफ्फर अली, अनुपम खेर सहित कई जानी-मानी हस्तियां।
विज्ञापन


इनके साथ ही साहित्य, संस्कृति और कला जगत के कई जाने-पहचाने चेहरे छह से आठ दिसंबर तक लखनऊ में जुटेंगे।

ये सभी तीन दिन तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले ‘लखनऊ लिटरेचर कार्निवाल’ में शिरकत करेंगे।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की तर्ज पर इस कार्निवाल का आयोजन लखनऊ एक्सप्रेशन्स की ओर से किया जाएगा। इसमें साहित्य और फिल्मों के अलावा लखनऊ की विरासत पर भी चर्चा होगी।
पढ़ें- 'वादा करती हूं, ऐसे लेख नहीं लिखूंगी जिससे कोई हांफने लगे'

लखनऊ एक्सप्रेशन्स के अध्यक्ष जयंत कृष्णा ने बताया कि इस कार्निवाल में कई सत्र में किताबों का विमोचन, बुक रीडिंग, पैनल डिस्कशन, वर्कशॉप और फिर रोजाना शाम को सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
विज्ञापन


इसमें देश के कई बड़े साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन में अंग्रेजी के अलावा हिंदी और उर्दू के साहित्य पर भी चर्चा होगी।

पढ़ें- कथाक्रम आज, इन साहित्यकारों का होगा आगमन

इसके लिए अलग से सत्र रखे गए हैं। पहली बार लखनऊ में इतनी बड़ी संख्या में साहित्यकार जुटेंगे। इस कार्निवाल के जरिए लखनऊ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत से लोगों को परिचित कराने के साथ ही यहां पर्यटन की ओर भी लोगों को आकर्षित करना है भी मक्सद है।

यह अभी शुरुआत है। मुख्यमंत्री अखिलेश ने भी इस समारोह में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है।

सांस्कृतिक शाम बेगम अख्तर को समर्पित होगी। रोजाना होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कथक, ठुमरी, नाटक सहित कई आयोजन होंगे। हिंदी सिनेमा के 100 साल पूरे हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए भी कुछ आयोजन रखे गए हैं।
विज्ञापन


ये हस्तियां होंगी शामिल
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, शोभा डे, मुजफ्फर अली, अनुपम खेर, पवन वर्मा, रोजी लॉयलिन जोंस, विनोद मेहता, दुर्जोय दत्ता, सुधीर मिश्रा, अशोक बाजपेई, अतुल तिवारी, सलीम आरिफ, डॉली ठाकुर, पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक, जयंत कृपलानी, वंदना लूथरा, अनुजा चौहान, अशोक बैंकर, नादिरा बब्बर, अंकित चड्ढा, अनुपम सिन्हा, जनरल शंकर रॉयचौधरी, हर्ष छाया, हिरोको फूजीवारा, लुब्ना सलीम, मेघना पंत, मीनू बख्शी, रवी सुब्रमण्यम, शीमा फहमी, यतीन्द्र मिश्रा, एस कालीदास, शरीब रुदौलवी, संजय झा और मीरा अली सहित कई साहित्यकार एवं कलाकार।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें