फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भागवत कथा सुनने से नष्ट होते हैं पाप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के परशुराम मंदिर परिसर बाबा गोमती दास में बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा व ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथावाचक डॉ. योगेश व्यास महाराज ने कहा, भागवत कथा सुनने से पाप नष्ट होते हैं। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आचार्य द्रोण विचार संस्थान एवं भारतीय ब्राह्मण की ओर से आयोजन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


कथा से पहले शोकसभा आयोजित कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. योगेश व्यास महाराज ने भागवत सुनने का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से इंसान सही राह पर चलने लगता है। इससे भगवान के प्रति सच्चे प्रेम की भावना जाग्रत होती है। उन्होंने राजा परीक्षित, नारदजी की कथा के साथ सृष्टि के आरंभ और अंत का वर्णन किया। अवसर पर एडवोकेट अनुराग पांडेय, समाजसेवी जगदीश प्रसाद मिश्रा, डॉ. लाल जी प्रसाद पांडेय, बाल किशोर त्रिपाठी, महेंद्र प्रताप सिंह, रंजना द्विवेदी, सतीश कुमार पांडेय, कमलेश मिश्रा, आनंद रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें