फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ की छठी लिस्ट में यूपी के 10 प्रत्याशी

Sun, 16 Mar 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) की छठी सूची में उत्तर प्रदेश के 10 प्रत्याशी शामिल हैं। पार्टी ने गाजियाबाद से शाजिया इल्मी को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


वे कांग्रेस के उम्मीदवार राजबब्बर से मुकाबला करेंगी। जालौन सीट से सीआरपीएफ में कमांडो रहीं अभिलाषा जाटव को टिकट दिया है।

इन प्रत्याशियों के साथ ही यूपी में अब तक घोषित उम्मीदवारों की संख्या 65 हो गई है। अब भी प्रदेश में 15 सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने रह गए हैं।

बलिया से सेना के अवकाश प्राप्त कर्नल भारत सिंह को टिकट दिया है। भारत सिंह शौर्य चक्र से भी सम्मानित हैं। मथुरा से अनुज गर्ग को ‘आप’ का सिंबल मिल गया है।
विज्ञापन


वह मासकॉम संस्थान चलाते हैं। बाराबंकी से दिनेश चंद्र गौतम हाई कोर्ट में अधिवक्ता है। एटा से दिलीप यादव को टिकट मिला है। वह एक एनजीओ चलाते हैं।

मछली शहर से युवा नेता वीरेंद्र कुमार सोनकर को टिकट दिया है। वीरेंद्र फलों के विक्रेता हैं। संतकबीरनगर से ‘आप’ ने मध्यम वर्गीय परिवार के आफताब आलम खान पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन


बांदा से अमर सिंह राठौर व धौरहरा सीट से दिलकीस बानो को टिकट मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें