फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की ड्रीम लायन सफारी को ईद पर शेरनी ने दी खुशखबरी

Sun, 19 Jul 2015 09:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी को ईद पर एक बड़ी खुशखबरी मिली है। इटावा की लायन में हीर शेरनी ने दो नन्हे शावकों को जन्म दिया है।
विज्ञापन


यहां शेरनी ने शनिवार को सुबह सवा ग्यारह बजे के करीब एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद दोपहर एक बजे हीर शेरनी ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इस खुशखबरी का लायन सफारी को लंबे समय से इंतजार था।

यहां दो नन्हे शावकों के जन्म के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी इसकी सूचना पहुंचाई गई।
विज्ञापन

सीएम अखिलेश ने जताई खुशी

लायन सफारी से जुड़ी इस बड़ी खबर को सुनने के बाद अखिलेश यादव ने अपनी खुशी का इजहार किया है। लायन सफारी के निदेशक के.के सिंह ने इस बात की पुष्टि भी की।

के.के सिंह ने बताया कि शेरनी ने एक नंबर बाड़े में दो शावकों को जन्म दिया है। जिस जगह पर शेरनी ने बच्चों को जन्म दिया है व‌हां इस समय सफारी के स्टॉफ को भी नहीं जाने दिया गया।

यहां पर सीसीटीवी कैमरों से ही सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। शेरनी ने जिन दो शावकों को जन्म दिया है उनके लिंग के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इस बड़ी खुशखबरी से सभी जगह खुशी का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें