फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट सुधारने वाले की ही कर दी धुनाई

Fri, 13 Sep 2013 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करने गए कर्मचारी ने स्थानीय लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इस कर्मचारी ने मारपीट की शिकायत वजीरगंज थाने में लिखित तौर पर दी है।

जबकि, उसने क्षेत्रीय पार्षद को भी अपनी व्यथा सुनाई।

मार्ग प्रकाश कर्मचारी हेमंत वजीरगंज के हैदर मिर्जा रोड पर स्ट्रीट लाइट सुधारने गया था। उसका आरोप है कि, जब वह मोहल्ले में लाइट की मरम्मत कर रहा था, तो क्षेत्रीय लोगों ने उसको अकारण मारा-पीटा।

उससे उसको काफी चोट आई है। आरोप है कि, लोगों का कहना था कि, वह लाइट न बनाए। उसने वजीरगंज पुलिस को इस मारपीट की शिकायत तहरीर देकर की है।

क्षेत्रीय पार्षद मो. रिजवान को भी उसने बताया कि, लोगों ने उसको बेवजह पीटा है। दूसरी ओर, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अकील अहमद ने मार्ग प्रकाश विभाग के कर्मचारी के साथ हुई, इस मारपीट को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि, अगर इस तरह से फील्ड के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। पुलिस से उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें