तेज धूप ने मंगलवार को किया परेेेशान।
लखनऊ। मौसम का मिजाज फिर बदलता नजर आ रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 अक्तूबर को बारिश के आसार हैं और इसका असर 17 तक राजधानी में भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान बूंदाबांदी के आसार हैं। मंगलवार को तापमान में आंशिक बढ़ोतरी से लोगों ने दोपहर में हल्की तपिश महसूस की।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार बुधवार को पूरे प्रदेश के साथ लखनऊ में भी मौसम शुष्क रहेगा। 16 की देर रात या 17 की सुबह राजधानी में बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में आंशिक कमी दर्ज हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम पारा 21.8 डिग्री था।
तेज धूप ने मंगलवार को किया परेेेशान।
तेज धूप ने मंगलवार को किया परेेेशान।
तेज धूप ने मंगलवार को किया परेेेशान।
तेज धूप ने मंगलवार को किया परेेेशान।