लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजधानी में सोमवार और मंगलवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट महसूस की जाएगी। हालांकि एक अप्रैल के बाद फिर से तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
आंचलिक विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार से बारिश का दौर शुरू होगा। राजधानी में रविवार को दिन का तापमान बढ़ेगा। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को लखनऊ में भी तेज हवा के झोेकों के साथ बारिश के आसार हैं। हालांकि इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा।