फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के इन तीन शहरों में दौड़ेगी लाइट मेट्रो, जल्द तैयार होगा डीपीआर

Fri, 19 Feb 2021 09:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मेट्रो
विज्ञापन
प्रदेश के और तीन शहरों गोरखपुर, प्रयागराज और मेरठ में लाइट मेट्रो चलाई जाएंगी। इसके लिए आवास विभाग जल्द डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए कैबिनेट में रखेगा। वहां से मंजूरी मिलते ही उसे केंद्र को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि लखनऊ में मेट्रो की शुरुआत के बाद से ही कानपुर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रयागराज में मेट्रो रेल चलाने की कवायद शुरू की गई थी, लेकिन उस समय सिर्फ कानपुर और आगरा को मेट्रो चलाने के लिए भौतिक रूप से उपयुक्त  पाया गया था।
विज्ञापन


इसलिए कानपुर व आगरा के प्रोजेक्ट को ही केंद्र ने मंजूरी दी थी। इन दोनों शहरों में काम भी शुरू हो चुका है। जबकि अन्य शहरों से संबंधित प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया था। अलबता केंद्र ने इन शहरों में लाइट मेट्रो चलाने का सुझाव जरूर दिया था। प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट में गोरखपुर, प्रयागराज और मेरठ में मेट्रो चलाने को हरी झंडी दी गई थी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें