फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुबह व रात में हल्की ठंड, दोपहर रही गर्म

विज्ञापन
धूप से परेशान दिखीं विदेशी युवतियां।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में तापमान में वृद्धि का असर अब दिखने लगा है। मध्य फरवरी में ही तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है। रविवार को पछुआ थमी रही, जिससे पारा और चढ़ गया।
विज्ञापन

सुबह व रात में भले ही हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है, लेकिन दोपहर में गर्मी का असर साफ तौर पर दिखने लगा है। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 29.1 व न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। रविवार को यह क्रमश: 29.5 और 12.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।



आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, आने वाले तीन-चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। गर्मी के साथ उमस भी बढ़ेगी, जिससे लोगों को अधिक थकान और बेचैनी का अनुभव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें