फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अहाना ग्रीन्स में लिफ्ट शुरू, मिली राहत

विज्ञापन
चालू हुई लिफ्ट।
विज्ञापन
लखनऊ। रायबरेली रोड स्थित अहाना ग्रींस मल्टीस्टोरी योजना के टावर एम-1 की लिफ्ट की रविवार को मरम्मत हो गई। इससे टावर में रहने वाले बुजुर्गाें, बच्चों को काफी राहत मिली है। अमर उजाला ने अहाना ग्रींस की खराब लिफ्ट की समस्या को प्रमुखता से उठाया था।इसमें नगर निगम की लापरवाही उजागर की गई थी।
विज्ञापन

अहाना ग्रींस मल्टीस्टोरी योजना में एम-वन टावर की लिफ्ट कई दिनों से खराब थी। इससे बुजुर्गाें को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम के अधिकारियों, नगर विकास मंत्री, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद भी मदद नहीं मिली। लिहाजा जब अमर उजाला में खबर प्रकाशित की गई तो लापरवाह अफसरों ने रविवार को संजीदगी का परिचय दिया। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने बताया कि लिफ्ट ठीक कराने के निर्देश दिए जा चुके थे, लिहाजा रविवार को लिफ्ट की मरम्मत करा दी गई। लिफ्ट बन जाने से लोगों को काफी राहत हो गई है।

चालू हुई लिफ्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें