भाजपा में नेतागीरी कर रहे हो.. नेतागीरी करना छोड़ दो, नहीं तो तुमको व सांसद लल्लू सिंह को गोली मार देंगे। यह धमकी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष जीशान मेंहदी के मोबाइल पर आने के बाद भाजपाइयों में आक्रोश छा गया।
मामले में कार्रवाई को लेकर नेताओं ने रिकॉर्डिंग के साथ एसएसपी और एसपी से मिलकर शिकायत की तो सोमवार को नगर कोतवाली में अज्ञात फोन कर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
राठ हवेली निवासी जीशान मेंहदी उर्फ शुएब मिर्जा ने तहरीर में कहा है कि वह भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष हैं। 15 जुलाई की रात लगभग सवा नौ बजे उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई।