फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में नेतागीरी छोड़ दो वरना तुमको और सांसद को गोली मार देंगे

Tue, 19 Jul 2016 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : demo
विज्ञापन
भाजपा में नेतागीरी कर रहे हो.. नेतागीरी करना छोड़ दो, नहीं तो तुमको व सांसद लल्लू सिंह को गोली मार देंगे। यह धमकी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष जीशान मेंहदी के मोबाइल पर आने के बाद भाजपाइयों में आक्रोश छा गया। 
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई को लेकर नेताओं ने  रिकॉर्डिंग के साथ एसएसपी और एसपी से मिलकर शिकायत की तो सोमवार को नगर कोतवाली में अज्ञात फोन कर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

राठ हवेली निवासी जीशान मेंहदी उर्फ शुएब मिर्जा ने तहरीर में कहा है कि वह भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष हैं। 15 जुलाई की रात लगभग सवा नौ बजे उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नंबर की होगी छानबीन

डेमो प‌िक
फोन करने वाले ने भाजपा की नेतागीरी छोड़ देने को कहा और ऐसा न करने पर उसको व सांसद लल्लू सिंह को जान से मार देने की धमकी दी। फोन करने वाले ने काफी बुरा-भला कहा और गालियां दीं। उन्होंने बातचीत रिकॉर्ड कर ली।
 
शिकायत पुलिस को दी गई है। नगर कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धमकी का केस दर्ज किया गया है। धमकी में इस्तेमाल नंबर की छानबीन कराई जा रही है।  

भाजपा नेताओं को धमकी मामले में शिकायत और मोबाइल की रिकॉर्डिंग के आधार पर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मामले की पड़ताल कराई जा रही है।
-मोहित गुप्ता, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें