फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटे की चाह में नातिन की हत्या करने वाली नानी को उम्रकैद

Tue, 04 Feb 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बेटे की चाह में तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंसकर अपनी चार साल की नातिन शिवानी की हत्या करने वाली नानी पूजा को एडीजे सोमप्रभा मिश्रा ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 13 हजार रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई है।
विज्ञापन


वादी रामलाल ने 17 मई, 2016 को मलिहाबाद थाने में नातिन शिवानी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनकी बेटी रीता की शादी हरदोई में हुई है। चार-पांच दिन पहले चार साल की नातिन शिवानी ननिहाल आई थी। 16 मई 2016 को रामलाल अपनी ससुराल गए थे। शिवानी रात में आंगन में सो रही थी। सुबह पांच बजे वादी की पत्नी पूजा नित्यक्रिया से लौटी तो शिवानी आंगन में नहीं थी। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की।
18 मई को वादी ने फिर से रिपोर्ट दर्ज कराई कि नातिन की लाश रामकुमार के खेत में बने गड्ढे में मिली है। वादी की पत्नी पूजा ने ही लाश दिखाई और स्वीकार किया कि डेढ़ साल पहले वादी की बेटी को लड़का हुआ था, जिसकी मिठाई लेकर वादी का दामाद बृजेश घर आया तथा सबको मिठाई खिलाई। कुछ समय बाद वादी की बेटी बऊआ की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


आरोपी पूजा ने कबूला कि बऊआ उसके सपने में आई और बताया कि बृजेश जीजा ने लड्डू में कुछ मिलाकर मार दिया है। तुम उसकी बेटी की बलि चढ़ा दो तो वह लड़का बनकर तुम्हारी कोख से जन्म लेगी। आरोपी पूजा ने बेटे की चाहत में नित्यक्रिया के बहाने नातिन को बाहर ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव गड्ढे में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें