लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर और कॉलेज की कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय, नौसेना के एकीकृत मुख्यालय में महानिदेशक चिकित्सा सेवा (नौसेना) पद पर नियुक्ति दी गई है।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय ने सोमवार को छावनी स्थित युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कोर के जांबाज नायकों को श्रद्धांजलि दी। उन्हें वीर चक्र परेड ग्राउंड में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।