फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार दशकों की शानदार सेवा के बाद लेफि्टनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता सेवानिवृत्त

विज्ञापन
चार दशकों की शानदार सेवा के बाद लेफि्टनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता सेवानिवृत्त
विज्ञापन
लखनऊ। सेना की सबसे बड़ी कमांड मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफि्टनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता बुधवार को चार दशक की शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। बृहस्पतिवार से मध्य कमान के नए सेनाध्यक्ष की बागडोर लेफि्टनेंट जनरल संजय मित्रा के हाथों में होगी। वह रक्षा मंत्रालय में ऑपरेशन लाजिस्टिक व स्ट्रेटजिक मूवमेंट महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

बीती एक सितंबर को रक्षा मंत्रालय ने ले. जनरल संजय मित्रा को मध्य कमान के आर्मी कमांडर के पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके अलावा शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड के कमांडर के पद पर ले. जनरल एसपी सिंह को नियुक्त किया गया है। वह लखनऊ के रहने वाले हैं। लेफि्टनेंट जनरल मित्रा 10 जून, 1989 को ग्रेनेडियर्स में कमीशन हुए थे। उनको आपरेशन विजय मेडल, आपरेशन पराक्रम मेडल, सैन्य सेवा मेडल, हाइ अल्टीट्यूट मेडल सहित कई पदक मिल चुके हैं। लेफि्टनेंट जनरल संजय मित्रा पर प्रस्तावित थिएटर कमांड के गठन की जिम्मेदारी होगी। मध्य कमान यूपी, एमपी, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश में फैला हुआ है। इसके तहत उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में चीन से सटी सीमा है। मध्य कमान देश के छह आपरेशन और एक ट्रेनिंग कमांड में सबसे अहम है। बुधवार को लेफि्टनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने छावनी स्थित युद्ध स्मारक स्मृतिका पर बलिदानियों को नमन कर सेवा से विदाई ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें