उधर, धमकी भरा पत्र मिलने के बाद चारबाग स्टेशन, हजरतगंज, कमता और कैसरबाग बस अड्डा समेत कई इलाकों में चेकिंग शुरू हो गई। एसीपी गंज विकास जायसवाल इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के साथ विधानभवन, लोभवन, मेट्रो स्टेशन के अलावा वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। उधर, कृष्णानगर में एसीपी रजनीश वर्मा ने भी पुलिस बल के साथ चेकिंग की।
वहीं, वृंदावन इलाके में आयोजित जंबूरी कार्यक्रम में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिसकर्मियों ने संदिग्धों की चेकिंग की। बम स्क्वायड भी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रही। पश्चिमी जोन में भी संवेदनशील इलाकों में फोर्स बढ़ा दी गई। धार्मिक स्थलों के अलावा ऐतिहासिक इमारतों के बाहर भी देर रात तक चेकिंग अभियान जारी रहा।
दिल्ली में धमाके के बाद से अलर्ट है पुलिस
लाल किले के पास दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद से लखनऊ पुलिस अलर्ट है। पुलिस मुख्यालय से भी अलर्ट जारी किया जा चुका है। पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है।