फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त बीता पर यूपी के कई जिलों में अब भी सामान्य से कम वर्षा, ये है लखनऊ समेत इन जिलों का हाल

Wed, 04 Sep 2019 10:18 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारिश ने भले ही देश के कई हिस्सों में हाहाकार मचा रखा हो, पर यूपी में इसका असर कम ही है। अगस्त महीना खत्म होने के बाद भी प्रदेश में बारिश सामान्य से 19 प्रतिशत कम रिकॉर्ड की गई है। मौसम विज्ञान के आंकड़ों के मुताबिक एक जून से एक सितंबर तक बारिश औसतन 628.9 मिमी. की जगह 510.4 मिमी. तक हुई है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि प्रदेश के लिहाज से देखें तो मानसूनी बारिश के आंकड़े सामान्य के आसपास हैं। कुछ दिनों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की व मध्यम बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे मानसून के कारण हवा के झोकों के साथ धीमी तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

कई जिलों में 40 से 71 प्रतिशत तक कम औसत बारिश दर्ज
एक जून से एक सितंबर तक 15 से अधिक कई ऐसे जिले हैं जहां सामान्य से 40 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। आंकड़ों के मुताबिक आजमगढ़, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, जौनपुर, कानपुर देहात, महाराजगंज, मऊ, अलीगढ़, बदायूं, बुलंदशहर, गाजियाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, मैनपुरी, मथुरा, पीलीभीत, शामली में सामान्य से 40 से 71 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई है। वहीं, बस्ती, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, बाराबंकी में यह सामान्य से 21 से 37 प्रतिशत अधिक रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन

राजधानी समेत अवध के जिलों का हाल

स्थान --बारिश हुई  --होनी चाहिये थी --अधिक/गिरावट
लखनऊ--578.9 --537.7--8
अंबेडकरनगर--849--675.5 -- 26
अमेठी --472.6 --587.7--  -20
सुल्तानपुर --609.4 --673.5 -- -10  
बहराइच-- 858.9 --802.2 --7
श्रावस्ती--1102.6 -- 802.2 -- 37
बलरामपुर--755.7-- 726.1-- 4
गोंडा--577.0 --739.0 --   -22  
बाराबंकी --799.6  --660.9--  21
अयोध्या --697.4  --732.8--  -5   
प्रतापगढ़--541.4 --  603.4--    -10
रायबरेली-- 319.5--   450.5--   -29
सीतापुर-- 482.4--  649.9 --   -26  
(एक जून से एक सितंबर तक हुई बारिश मिमी. प्रतिशत में )
विज्ञापन

स्थान    --बारिश हुई    --होनी चाहिये थी    --अधिक/गिरावट प्रतिशत में
उत्तर प्रदेश    --510.4    -- 628.9    --   -19
पूर्वी उत्तर प्रदेश    -- 560.8    --   662.5    --   -15
प. उत्तर प्रदेश     --   435.7     -- 582.0    --   -25
लखनऊ    -- 578.9     --   537.7    --8
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें