फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल से निकले तेंदुए ने तीन बकरियो को अपना निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत चहलवा गांव में जंगल से निकले तेंदुए ने तीन बकरियों को निवाला बना लिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी है। वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। उधर, तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत चहलवा गांव निवासी दूधनाथ पुत्र जत्थी की बकरियां शनिवार देर शाम झुंड में खेत में चर रही थी।
तभी जंगल से निकले तेंदुए ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। तेंदुए ने तीन बकरियों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद बकरियों को मुंह में दबोचकर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए ने तीन बकरियों को निवाला बनाया है। तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीण एकत्र हुए। सभी ने शोर मचाते हुए हांका लगाया। इसके साथ ही रेंज कार्यालय पर तेंदुए के हमले की जानकारी दी।
सूचना पाकर वाचर विनोद व कौशल कुमार मौके पर पहुंचे। सभी ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की। ग्रामीणों को सजग रहने की बात कही। वहीं तेंदुए के हमले को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए से बचाव के कोई उपाय वन विभाग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें