फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने रविवार को पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरकों में जाकर सघन चेकिंग कराई। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभु कुमार रविवार दोपहर पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ जिला कारागार के औचक निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम ने जेल के अधिकारियों के साथ सभी बैरकों में जाकर बंदियों के सामान की तलाशी ली।
बंदियों से जेल प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने जेल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध दवाओं और अन्य सामान के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इस दौरान जेल अधीक्षक एएन त्रिपाठी, जेलर वीके शुक्ल, डिप्टी जेलर एसके त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें