फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बालिका को गन्ने के खेत में खींच ले गया तेंदुआ, मौत

Sun, 26 Feb 2023 04:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के ग्राम दौलतपुरवा में तेंदुए ने एक बच्ची को निवाला बना लिया। तेंदुआ बच्ची को गन्ने के खेत मे खींच ले गया और मार डाला।
विज्ञापन
बालिका की मौत के बाद परिजनों से बात करते डीएफओ आकाशदीप बधावन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के ग्राम दौलतपुर के मजरा लोनियनपुरवा में घर के बाहर लगे नल पर पानी लेने गई बालिका को तेंदुआ गन्ने के खेत में खींच ले गया। तेंदुआ ने बालिका को निवाला बना लिया। शनिवार रात 10 बजे गन्ने के खेत में बालिका का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर और डीएफओ मौके पर पहुंचे हैं। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में दौलतपुर गांव जंगल के किनारे बसा है जिसके मजरा लोनियनपुरवा निवासी शंकर की सात वर्षीय पुत्री नंदिनी शनिवार की रात लगभग 8 बजे घर के सामने लगे नल पर पानी लेने गई थी। परिवार के लोग घर के अन्दर थे।

ये भी पढ़ें - पीएम मोदी ने नवनियुक्त दरोगाओं को किया संबोधित, बोले- डंडे से पहले दिल का करें इस्तेमाल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हनुमान मंदिर से अष्टधातु की 500 साल पुरानी मूर्ति चोरी, दानपात्र भी उठा ले गए चोर, इलाके में आक्रोश
विज्ञापन


इसी दौरान एक तेंदुआ जंगल से निकलकर गांव पहुंच गया और तेंदुआ बालिका को दबोच कर गन्ने के खेत में ले गया। यहां पर तेंदुए ने बालिका को निवाला बनाया। काफी देर होने पर परिजनों ने खोजना शुरू किया। नहीं मिलने पर तलाश करते हुये गन्ने के खेत में पंहुचे। यहां तलाश करने पर बालिका का क्षत विक्षत शव रात 10 बजे बरामद हुआ।

बालिका का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह और वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षत विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि तेंदुए के हमले में बालिका की मौत हुई है। आर्थिक सहायता राशि परिवार को दी जाएगी सतर्कता के लिए वन विभाग की टीम को लगाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें