फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आंगन से बच्ची को खींच ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत से क्षत-विक्षत शव बरामद 

Wed, 11 Nov 2020 09:03 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
घर के आंगन से बच्ची को खींच ले गया तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत हुई है। बच्ची का क्षत-विक्षत शव ग्रामीणों ने गन्ने के खेत से बरामद किया है।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मटेही के मजरा राणा फार्म गांव निवासी शिवचरन की सात वर्षीय पुत्री को तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बुधवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे सात वर्षीय बच्ची राधा अपने घर के आंगन में लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी। तभी तेंदुए ने घर में छलांग लगा दी और बच्ची को पास के गन्ने के खेत में खींच ले गया।

बच्ची की चीखें सुनकर परिवारीजनों ने शोर मचाना शुरू किया। इतने में आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। सभी बच्ची की तलाश में जुट गए। करीब 15 मिनट के बाद बच्ची का क्षत-विक्षत शव गांव निवासी अभिषेक राणा के गन्ने के खेत में मिला। 
विज्ञापन


तेंदुए के हमले में मौत की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। गांव निवासी अभिषेक राणा, शिव चरन, हरिकेश चौबे, अमृतलाल, सुर्दशन, शिव कुमार, हरिशंकर आदि ने बताया कि हमले की सूचना वन विभाग व पुलिस को दे दी गई है। लोगों ने बताया कि शव को कब्जे में लेने के बाद भी तेंदुआ गन्ने के खेत के आसपास ही डटा रहा और रह रहकर दहाड़ता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें