फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइचः तेंदुए ने घर में बैठे किशोर पर किया हमला, मचा हड़कंप

Tue, 24 Sep 2019 03:18 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
इसी बच्चे पर तेंदुए ने हमला किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच में कतर्नियाघाट घाट के आम्बा गांव में सोमवार देर शाम तेंदुआ एक घर में घुस गया। तेंदुए ने घर में बैठे एक किशोर पर हमला कर दिया। हालांकि हमले से युवक बाल-बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक मामला जंगल और गेरुआ नदी से सटे आम्बा गांव का है। जहां पर सोमवार देर शाम गांव निवासी लालाराम पुत्र महाबीर के परिवार के लोग घर में एक साथ बैठे थे।

विज्ञापन


तभी अचानक तेंदुआ घर में घुस गया और 10 वर्षीय किशोर जितिन पर हमला कर दिया। तेंदुए को देखते ही परिवार के लोग दहशत में आ गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। हमले में तेंदुए के पंजे से सिर्फ उसका कपड़ा ही फटा। किशोर हमले में बाल बाल बच गया।

शोर शराबा सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सभी ने हाका लगाना शुरू किया। जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। गांव के लोगों ने बताया कि तेंदुए ने जंगल के किनारे पर एक छुट्टा गाय का शिकार भी किया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बीट इंचार्ज यमुना विश्वकर्मा ने तेंदुए का मूवमेंट आसपास होने की पुष्टि की है। लोगों को सचेत रहने की सलाह भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें