सोशल मीडिया पर एक लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में दिख रहा लेखपाल सदर तहसील के मुंशीगंज हल्का क्षेत्र में तैनात बताया जा रहा है। उधर, मामले को एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी ने गंभीरता से लेते हुए लेखपाल से न सिर्फ स्पष्टीकरण तलब किया है, बल्कि सदर तहसीलदार से प्रकरण की जांच शुरू करा दी है।
इससे पहले भी लेखपाल पर आरोप लगे थे। एसडीएम ने जांच सदर तहसीलदार से शुरू करा दी। उधर लेखपाल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मुझे बदनाम किया जा रहा है। हमने किसी से घूस नहीं ली है।
वहीं एसडीएम सदर शंशाक त्रिपाठी ने कहा कि जांच कर रहे हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सदर तहसील के मुंशीगंज हल्का क्षेत्र में तैनात लेखपाल उमेश दीक्षित एक व्यक्ति से रुपये लेते दिख रहे हैं।