फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती परीक्षा: जिलों की अग्रिम सूचना जारी, 21 मई को 44 जिलों में होगी मुख्य परीक्षा

Mon, 11 May 2026 04:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए जिलों की अग्रिम सूचना जारी कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 21 मई को पूर्वाह्न 10 से 12 के बीच होगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में लेखपाल भर्ती के लिए 21 मई को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जिलों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन


परीक्षा का आयोजन 21 मई को पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे के बीच होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर शुल्क जमा करने के बाद जिलों की अग्रिम सूचना देख सकते हैं।

यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक माना जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7,994 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा 21 मई 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जिलों की सूची जारी होने के बाद अब उम्मीदवार अपनी यात्रा और परीक्षा से जुड़ी तैयारियां पहले से कर सकेंगे। यूपीएसएसएससी ने साफ किया है कि जिलों की सूची केवल परीक्षा शहर और परीक्षा समय की जानकारी देने के लिए जारी की गई है। यह एडमिट कार्ड नहीं है और इसके आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


आयोग ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि उम्मीदवारों को यात्रा और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। विस्तृत परीक्षा केंद्र पते वाला एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 4 से 5 दिन पहले जारी किया जाएगा।

 3.67 लाख अभ्यर्थी शॉर्ट लिस्ट
बता दें कि प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) 2025 की मेरिट के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए 3.67 लाख अभ्यर्थी शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। इस तरह एक पद के लिए 46 दावेदार होंगे। आयोग ने लिखित परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम भी जारी किया है।
विज्ञापन


100 नंबर की 2 घंटे की बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित परीक्षा होगी। इसमें गणित की जगह डाटा इंटरप्रिटेशन को शामिल किया गया है। इससे जुड़े लगभग 10 सवाल होंगे। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी को भी सिलेबस में शामिल किया गया है। पहले यह नहीं था। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें