फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल में पूरी तैयारी से उतरेंगे वाम दल, तैयार की है खास रणनीति

Wed, 08 Jan 2020 12:28 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वाम दल
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल में आज वाम संगठन पूरी तैयारी से उतरेंगे। इसके लिए सीपीआई, सीपीएम और भाकपा माले के दफ्तरों में विशेष रणनीति तैयार की गई। जिलों में हड़ताल की सफलता के लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी जिला मुख्यालयों पर हड़ताल के समर्थन में बुधवार को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय भी लिया गया है।

विज्ञापन


सीपीआई के राज्य सचिव डॉ. गिरीश ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों के खिलाफ एक के बाद एक फैसले ला रही है। रेलवे विभाग तक का निजीकरण किया जा रहा है। बैंक कर्मी भी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। सीपीएम के राज्य सचिव डॉ. हीरा लाल यादव ने कहा कि श्रम कानूनों में पूंजीपतियों के पक्ष में बदलाव करके भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि उसे मजदूरों के हितों से कोई मतलब नहीं है।

भाकपा माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव, खेतिहर मजदूर-किसान यूनियन के बीएलभारती, मजदूर नेता प्रेमनाथ राय और लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जुबैह अहमद कुरैशी ने कहा कि यूपी में भी करोड़ों लोग इस हड़ताल का हिस्सा बनेंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में खेतिहर मजदूर और बटाईदार भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए उनके बीच व्यापक जन-जागरण अभियान चलाया गया है।

इम्प्लाइज यूनियन ने दिया आंदोलन का नोटिस

इरीगेशन डिर्पाटमेंट इम्प्लाइज यूनियन ने लंबे समय से अपनी मांगें न माने जाने पर आंदोलन का नोटिस दिया है। प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन को दिए गए नोटिस में 15 दिन के अंदर मांगों का निस्तारण किए जाने के लिए कहा है। ऐसा न होने पर 20 जनवरी से आंदोलन किया जाएगा। यह जानकारी यूनियन के अध्यक्ष हुकुम सिंह और महामंत्री अभिषेक कुमार सिंह ने दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें