फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौकरी नहीं मिली तो घर छोड़ा, मैदान में डाला डेरा

विज्ञापन
नौकरी नहीं मिली तो घर छोड़ा, मैदान में डाला डेरा।
विज्ञापन
गुडंबा। पढ़ाई पूरी करने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने से परेशान युवक-युवतियों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। मड़ियांव के रामलीला मैदान में ऊषा विश्वकर्मा, पूजा, दीपक, सुधीर, रोशनी और अनिल यादव समेत करीब 10 युवक-युवतियों ने डेरा डाल दिया। उनका कहना है कि रोजगार मिलने तक वे घर वापस नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

युवाओं के मुताबिक, शिक्षा पूरी करने के बावजूद रोजगार नहीं मिल रहा है। इससे वे परिवार पर बोझ महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक बेरोजगारी की समस्या का ठोस समाधान नहीं निकलता, तब तक मैदान में ही रहेंगे। समाज से जो भोजन मिलेगा, उसी से गुजारा करेंगे। मदद नहीं मिली तो भूखे पेट सो जाएंगे, लेकिन घर वापस नहीं जाएंगे।

रामलीला मैदान में युवक-युवतियों के डेरा डालने की सूचना पर मड़ियांव पुलिस पहुंची। पुलिस सभी को वहां से अपने साथ चौकी ले गई। इस दौरान ऊषा विश्वकर्मा ने पुलिस पर जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाया।

नौकरी नहीं मिली तो घर छोड़ा, मैदान में डाला डेरा।

नौकरी नहीं मिली तो घर छोड़ा, मैदान में डाला डेरा।

नौकरी नहीं मिली तो घर छोड़ा, मैदान में डाला डेरा।

नौकरी नहीं मिली तो घर छोड़ा, मैदान में डाला डेरा।

नौकरी नहीं मिली तो घर छोड़ा, मैदान में डाला डेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें