फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 2800 लेक्चरर की भर्ती जल्द, उच्च शिक्षा परिषद ने कवायद शुरू की

Fri, 27 Sep 2019 11:34 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के 331 सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में करीब 2800 लेक्चरर की भर्ती जल्द होगी। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के निर्देश के बाद उच्च शिक्षा परिषद ने सहायता  प्राप्त महाविद्यालयों में लेक्चरर भर्ती की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन


प्रदेश के 331 सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में शिक्षकों के 12879 से करीब 5379 पद रिक्त हैं। प्रदेश में उच्च शिक्षा में सहायता प्राप्त महाविद्यालयों की भूमिका सबसे अधिक है। बीते दिनों राजधानी में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती करने के निर्देश दिए थे। उच्च शिक्षा परिषद ने करीब 2800 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया है। 

प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा, शासन की मंजूरी के बाद उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के जरिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उल्लेनीय है कि बीते दिनों परिषद ने 170 राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों के 1031 रिक्त पदों में से 718 पर भर्ती का प्रस्ताव लोक सेवा आयोग को भेजा है, आयोग नवंबर में भर्ती परीक्षा कराएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें