फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर होगी छुट्टी, सरकार की नाराजगी के बाद आदेश पलटा

Wed, 14 Feb 2018 01:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं करने पर भाजपा संगठन से लेकर सरकार तक की नाराजगी के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने अपना आदेश पलट दिया है।

विज्ञापन


परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने 3 सितंबर को जन्माष्टमी का अवकाश घोषित करते हुए सोमवार को जारी आदेश में जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं देने को टंकण त्रुटि बताया है।

दरअसल, बेसिक शिक्षा परिषद ने राजकीय एवं मान्यता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए अवकाश कैलेंडर जारी किया था। कैलेंडर में जन्माष्टमी, चेटीचंड, शबेरात, जुमा अलविदा, पित्र अमावस्या, गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस और विश्वकर्मा पूजा का अवकाश घोषित नहीं किया गया था।
विज्ञापन


जन्माष्टमी की छुट्टी रद्द करने पर मंगलवार को आरएसएस व भाजपा से लेकर सरकार के मंत्रियों तक ने नाराजगी जाहिर की।

इसके बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने 3 सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया। फिलहाल चेटीचंड, शबेरात, जुमा अलविदा, पित्र अमावस्या, गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस और विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी को रद्द ही रखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें