उत्तरप्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब लखनऊ स्थित सीएम आवास में रहेंगे। उनके रहने के लिए आवास में कई बदलाव किए गए हैं।
यूपी के सीएम सात्विक है और उनकी दिनचर्या संतों जैसी है इसलिए सरकारी आवास से उन्होंने लेदर का सामान हटवा दिया है।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गृह प्रवेश से पहले 5, कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से चमड़े के सारे सामान बाहर करवा दिए। आदित्यनाथ चमड़े के सामान का उपयोग नहीं करेंगे।
वे ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पूजा, अर्चना और गौसेवा करते हैं। उनकी यह दिनचर्या जारी रहेगी, इसलिए चमड़े का सामान बाहर कर दिया गया है।
इसमें सोफे समेत कई सामान शामिल हैं। अब सीएम आवास में कपड़े के सोफे रखे जाएंगे।