फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीखो और कमाओ से विद्यार्थी बनेंगे आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की पहल पर सीखो और कमाओ योजना से विद्यार्थी आत्मनिर्भर बन सकेंगे। 10वीं और 12वीं विद्यार्थियों का चयन टाटा मोटर्स जैसी कई कंपनियां करेंगी। चयन के बाद विद्यार्थियों को आईटीआई से विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। वहीं, 12वीं पास विद्यार्थियों को पाॅलीटेक्निक, बीटेक और अन्य तकनीक कोर्स भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन




अलीगंज आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान के मुताबिक, परिसर में 11 अप्रैल को टाटा मोटर्स की ओर से कैंपस प्लेसमेंट होगा। यहां युवाओं का चयन सीखो और कमाओ योजना के जरिये किया जाएगा। इससे विद्यार्थी न केवल आगे की पढ़ाई कर सकेंगे, बल्कि रोजगार से जुड़कर 10 से 15 हजार रुपये महीने का कमा भी सकेंगे।

नई शिक्षा नीति के तहत निजी कंपनियों को तकनीक शिक्षण संस्थानों से जोड़ा जा रहा है। सीखो और कमाओ योजना में टाटा मोटर्स के अलावा मारुति सुजुकी, हीरो, होंडा और अन्य कंपनियां शामिल होंगी।
विज्ञापन


20 से 25 सीटों पर छात्राओं का होगा चयन



सीखो और कमाओ योजना में छात्राओं को भी प्राथमिकता दी गई है। हाईस्कूल पास छात्राएं पढ़ाई के साथ नौकरी भी करना चाहती हैं तो उन्हें इस योजना से फायदा मिलेगा। प्लेसमेंट अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक कंपनियों में 20 से 25 फीसदी सीटों पर युवतियों का चयन होगा। इसकी शुरुआत 11 अप्रैल से होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें