फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में शामिल हुए कांग्रेस-बसपा व भाजपा के कई नेता, अखिलेश ने साधा सरकार पर निशाना

Sun, 29 Oct 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा कार्यालय में अखिलेश यादव व अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष शनिवार को एक पूर्व विधायक समेत भाजपा, बसपा व कांग्रेस के कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सपा जॉइन करने वालों में गोरखपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता राजू मिश्रा, हिंदू युवा वाहिनी के नेता मनोज पाल, पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य अरविंद मिश्र, धर्मेंद्र दुबे, ग्राम प्रधान त्रिलोकनाथ श्रीवास्तव उर्फ  गुड्डू शामिल हैं।

लोनी (गाजियाबाद) से बसपा के पूर्व विधायक हाजी जाकिर अली, उनके भाई जफर अली ‘राजू’, पूर्व पार्षद जमील, इसरार, सईद अहमद, शबनम, मो. इस्लाम समेत कई ग्राम प्रधान सपा से जुड़ गए हैं। वहीं, गाजियाबाद के कांग्रेस नेता चौधरी अख्तर अली व नूर हसन भाटी ने भी सपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में खतरे में है महिलाओं का सम्मान

- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान खतरे में है। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में बलात्कार, लूट व अपहरण की घटनाएं थम नहीं रही हैं। वे शनिवार को सपा मुख्यालय में महिला एक्टिविस्ट रंजना वर्मा के साथ सैकड़ों की संख्या में आई समाजवादी पेंशन से वंचित गरीब महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए अभिनव प्रयास किए गए थे। उन्हें सुरक्षा देने के लिए 1090 वीमेन पावर लाइन, यूपी 100 डायल सेवा के साथ प्रसूताओं को अस्पताल लाने ले जाने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा चालू की गई थी।

कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार देने समेत खेलकूद में मेडल लाने वाली लड़कियों को नकद पुरस्कार और नौकरी दी गई। सपा सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना शुरू की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने आते ही इसे बंद कर दिया। इससे गरीब महिलाओं की जिंदगी दूभर हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें