फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को मार्शलों ने निकाल कर बाहर किया, कर रहे थे ये मांगें

Wed, 19 Feb 2025 04:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को मार्शलों ने निकाल कर बाहर कर दिया। वह महाकुंभ पर चर्चा के लिए समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने सभापति के आदेशों को भी नहीं माना।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधान परिषद में सदन की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को मार्शलों ने निकाल कर बाहर कर दिया। वो सभापति से कुंभ पर चर्चा का समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान सपा के सभी सदस्य वेल में थे। पीठ की व्यवस्था न मानने पर उन्हें मार्शलों को बाहर निकालने का निर्देश दिया गया। लाल बिहारी यादव को उठाकर सदन से बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन


वित्तमंत्री बोले- बजट में गरीबों और मध्यम वर्ग का विशेष रूप से रखेंगे ध्यान
सत्र की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी का बजट जन कल्याणकारी होगा। जनभावनाओं के अनुरूप होगा। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का ध्यान रखा जाएगा। ढांचागत विकास का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्ती के महाकुंभ को मृत्युकुंभ बताए जाने पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जानकारी नहीं होती है वो इस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं।

विधानसभा के अध्यक्ष बोले- अपनी जिम्मेदारी निभाए विपक्ष
सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जनता की भलाई के लिए सदन का सुचारू रुप से चलना बेहद जरूरी है। विपक्ष को अपनी जिम्मेदारियों को ठीक तरह से निभाना चाहिए। जहां जरूरत हो उन्हें सरकार की आलोचना का अधिकार है। बतौर विधानसभा अध्यक्ष मैं सभी को भरोसा दिलाता हूं कि सदन के सभी सदस्यों को उनके मुद्दों को उठाने का पूरा मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें