फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शाइन सिटी कंपनी की जैगुवार टीम का लीडर गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2024 06:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाज कंपनी शाइन सिटी की जैगुवार टीम के लीडर मो. अकरम को क्राइम ब्रांच व गोमतीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


एसीपी गोमतीनगर विकास जायसवाल ने बताया कि शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रालि. कंपनी ने सस्ते में प्लॉट देने, डिजिटल करेंसी व अन्य कई स्कीमों में निवेश के नाम पर हजारों लोगों से अरबों रुपये हड़पे हैं। कंपनी के खिलाफ लखनऊ समेत अन्य जिलों में 550 केस दर्ज हैं। कंपनी पर दर्ज मामलों की जांच ईओडब्ल्यू को शासन के आदेश पर ट्रांसफर की गई थी। कंपनी से जुड़े 62 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसीपी के अनुसार, अमेठी कमरौली नियांवा निवासी मो. अकरम के खिलाफ गोमतीनगर थाने में वर्ष 2020 और 2021 में धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हुए थे। बृहस्पतिवार को संयुक्त टीम ने आरोपी को फन मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कंपनी से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन

दुबई में है कंपनी का सीएमडी राशिद नसीम
शाइन सिटी कंपनी का सीएमडी राशिद नसीम अभी भी गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख का इनाम भी घोषित है। ऐसा बताया जाता है कि वह दुबई में है और वहीं से अपना नेटवर्क चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें