फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इसी महीने लाॅन्च होंगी एलडीए की तीन आवासीय योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नैमिष नगर, वरुण नगर और वेलनेस सिटी मिलाकर एलडीए जून में तीन नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने जा रहा है। यह पहली बार होगा जब एक साथ तीन योजनाओं का शुभारंभ होगा। योजनाओं में भूखंडों के पंजीकरण, लॉटरी और आवंटन के अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। तीनों योजनाओं से करीब छह लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



एलडीए की आगरा एक्सप्रेसवे पर वरुण विहार, सीतापुर रोड पर नैमिष नगर और सुल्तानपुर रोड पर वेलनेस सिटी योजना लॉन्च के लिए तैयार है। इन योजनाओं में एलडीए भूखंड लॉटरी के जरिये आवंटित करेगा। पहले चरण में नैमिष नगर योजना के दो सेक्टर कैलाश व काशी खंड में 2100 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। इन दोनों सेक्टरों व आसपास के क्षेत्र में लेआउट के अनुसार 60, 45 व 24 मीटर चौड़ी सड़कें होंगी।


नहीं रहेगी प्लाॅटों की कमी

एलडीए अधिकारियों को कहना है कि एक साथ तीन नई आवासीय योजनाओं के आने के बाद प्लाॅटों की कमी नहीं रहेगी। जो लोग एलडीए की योजनाओं में प्लाॅट चाहते हैं उनके लिए अच्छा मौका आने वाला है। इन योजनाओं में सड़क, सीवर, पानी की बेहतर सुविधाओं के साथ ही हरियाली के लिए बड़े पार्क भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फैक्ट फाइल

योजना का नाम - क्षेत्रफल जमीन की संभावित कीमत
नैमिष नगर - 1486 हेक्टेयर 26000 रुपये/वर्ग मीटर

वेलनेस सिटी - 1198 एकड़ 45000 रुपये/वर्ग मीटर
वरुण विहार - 2664 हेक्टेयर 25000 रुपये/वर्ग मीटर



0000


तीन नई आवासीय योजनाएं इसी महीने बड़े मंगल के दिन लॉन्च करने की तैयारी है। इन योजनाओं के आने से लाखों लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी।

-प्रथमेश कुमार,
वीसी, एलडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें