फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केडी सिंह स्टेडियम में जीवन रक्षक पद के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जीवन रक्षक (लाइफसेवर) के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, लखनऊ की ओर से यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी आधार पर जून से सितंबर तक चार माह के लिए की जाएगी।
विज्ञापन


आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु एक जनवरी 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास इंटरमीडिएट के साथ तैराकी में एनएसएनआईएस डिप्लोमा, मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम एक माह का लाइफसेवर कोर्स, सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व अथवा अंतर-विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में प्रतिभाग का अनुभव होना आवश्यक है।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। विज्ञापन प्रकाशित होने के सात दिनों के भीतर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें