फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए की आईटी सिटी आवासीय योजना की लॉन्चिंग आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की सुल्तानपुर रोड स्थित आईटी सिटी आवासीय योजना की लॉन्चिंग सोमवार को होगी। इसके तहत उन लोगों को लॉटरी के जरिये प्लॉट आवंटित किए जाएंगे जिन्होंने योजना के लिए अपनी जमीन दी है। लॉटरी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में सुबह 10 बजे से होगी।
विज्ञापन



एलडीए ने इस योजना में जमीन खरीदने के बजाय आपसी सहमति से लैंड पूलिंग के तहत लोगों से जमीन ली है। जिन लोगों ने एलडीए को निशुल्क जमीन दी है, एलडीए उनको 25 प्रतिशत जमीन विकसित कर प्लॉट के रूप में दे रहा है। पहले चरण की लॉटरी में उन लोगों को शामिल किया गया है जिन्होंने 31 जनवरी तक लैंड पूलिंग की योजना पूरी कर ली थी। ऐसे लोगों के लिए अलग-अलग क्षेत्रफल के 549 प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। पहले लॉटरी 28 फरवरी को होनी थी जो अचानक टल गई थी। अब यह सोमवार नौ मार्च को सुबह 10 बजे से होगी।



छह तरह के प्लॉट किए जाएंगे आवंटित

जो प्लॉट आवंटित किए जाएंगे वह छह तरह के हैं। उनमें 288, 200, 128, 72, 45 और 35 वर्ग मीटर के प्लॉट हैं। जिस व्यक्ति ने जितनी जमीन दी है, उसी हिसाब से उसको बड़े से छोटे की तरह प्लॉट आवंटित होंगे। जिनको 25 प्रतिशत से ज्यादा प्लॉट मिलेगा, उनसे एलडीए तय रेट के हिसाब से पैसा लेगा। ये प्लॉट योजना के पांच सेक्टर 15, 16, 17, 18 व 30 में होंगे। किसको कहां पर किस आकार का प्लॉट मिलेगा यह लॉटरी से तय होगा।
विज्ञापन

-


आईटी सिटी योजना की लॉन्चिंग सोमवार को है। पहले चरण में उन लोगों को लॉटरी के जरिये प्लॉट आवंटित किए जाएंगे जिन्होंने योजना के लिए जमीन दी है। इसके बाद आम लोगों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा।
विज्ञापन


-प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें