फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलडीए करेगा सिर्फ नियोजन, नई योजनाओं पर काम

विज्ञापन
एलडीए हैंडओवर प्रक्रिया में लाएगा तेजी। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश का कहना है कि विकास प्राधिकरण का काम शहर का नियोजन और नई आवासीय योेजनाओं का विकास करना है।
विज्ञापन

एलडीए का काम सड़कों व नालियों के सुधार का काम कराना नहीं है। ऐसे में हैंडओवर हो चुकी कॉलोनियों की सड़कोें, नालियों के अलावा पार्किंगों को भी पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को हैंडओवर किया जा रहा है। यह प्रक्रिया तेजी से पूरी कराई जाएगी।
वीसी का कहना है कि अभी तक एलडीए पुरानी सड़कों, पार्कों और नालों के मेंटेनेंस के काम कराता रहा है। इसके अलावा पार्किंग जिनके संचालन का एलडीए को कोई अनुभव नहीं है।
विज्ञापन

उनको भी एलडीए से नगर निगम को हैंडओवर किया जा रहा है। एलडीए बोर्ड से इसका फैसला हो चुका है। मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह में इन पार्किंग के हैंडओवर की प्रक्रिया को पूरा करें।
दो नई सड़क पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर की जा रही हैं। अन्य सड़कों को भी चिह्नित कर पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
साथ ही नई योजनाओं पर लैंडपूलिंग से विकसित करने पर एलडीए काम कर रहा है। यह एक ऐसा वित्तीय मॉडल है, जिसमें एलडीए को खुद के पास से निवेश नहीं करना होगा। इससे अधिक क्षेत्र में नियोजन करना संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

वीसी से मिले पार्षद कोटा के बोर्ड सदस्य
बुधवार को नगर निगम के पार्षद कोटा से एलडीए बोर्ड में चुने गए नए सदस्य संजय सिंह राठौर, रामकृष्ण यादव, राघवराम तिवारी ने वीसी से मुलाकात की। उनके साथ भाजपा पार्षद दल के नेता कौशलेंद्र द्विवेदी, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान पार्षदों ने वीसी अभिषेक प्रकाश से शहर के सर्वांगीण विकास और कॉलोनियों में बनी दिक्कतों को दूर करने पर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें